फेफड़ों के लिए कौन सा जूस अच्छा है?HealthPlanet

Posted on Fri 9th Dec 2022 : 09:08

फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए रोज पिएं ये 5 जूस, दूर रहेंगी सांस संबंधी समस्याएं

Juice For Healthy Lungs: संपूर्ण स्वास्थ्य की भलाई के लिए संतुलित और पोषक तत्वों से भरपूर आहार लेने की सलाह दी जाती है। क्योंकि इससे आपके शरीर के सभी अंगों को पर्याप्त पोषण मिलता है और वे स्वस्थ रहते हैं। जब फेफड़ों को स्वस्थ रखने की बात आती है, तो इसमें भी स्वस्थ आहार की एक अहम भूमिका होती है। मौसमी, रंग-बिरंगे फल और सब्जियों का सेवन फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। लेकिन हम में से ज्यादातर लोगों के लिए सभी का सेवन कर पाना संभव नहीं हो पाता है। इसलिए हम में से ज्यादातर लोग फल और सब्जियों का जूस पीना काफी पसंद करते हैं, क्योंकि इससे उन्हें काफी उनका लाभ प्राप्त करने में सहायता मिलता है।

लेकिन बहुत से लोग इस बात को लेकर काफी असमंजस में रहते हैं कि फेफड़ों को हेल्दी रखने के लिए कौन सा जूस पीना लाभकारी होता है? इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की। इस लेख में हम आपको ऐसे 5 जूस बता रहे हैं, जो फेफड़ों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं और उनके कार्य में सुधार करते हैं।


फेफड़ों को हेल्दी रखने के लिए जूस- Best Juice For Lung Health
1. सेब का जूस

सेब के जूस में फेफड़ों के लिए जरूर कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह विटामिन ए, एंटीऑक्सीडेंट्स क्वेरसेटिन का अच्छा स्रोत है। अध्ययन में पाया गया है कि सेब फेफड़ों के कार्य को बेहतर बनाते हैं, साथ ही यह धूम्रपान से फेफड़ों को होने वाले नुकसान को भी कम करते हैं। यह फेफड़ों को डिटॉक्स करते हैं।
2. कद्दू का जूस

कद्दू एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। इनमें कैरोटेनॉयड्स, के साथ ही एंटीइन्फ्लेमेटरी गुण भी प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं, जिससे फेफड़ों को फ्री-रेडिकल्स से बचाने, इन्फेक्शन से लड़ने और उन्हें मजबूत बनाने में लाभकारी है। यह आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है।


3. चुकंदर और गाजर का जूस

चुकंदर और गाजर का जूस सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है, यह कई विटामिन और मिनरल्स के साथ ही आयरन से भी भरपूर होते हैं, जिससे यह रक्त में ऑक्सीजन के स्तर को बढ़ाने में लाभकारी हैं। यह फेफड़ों को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं, साथ ही मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण यह लंग्स फंक्शन को भी बेहतर बनाते हैं।

4. हरी-पत्तेदार सब्जियों का जूस

इसके लिए आप केल, पालक और मेथी जैसी सब्जियों का प्रयोग कर सकते हैं। यह एक बेहतरीन और बहुत ही हेल्दी ड्रिंक है। क्योंकि इनमें आयरन, पोटेशियम, कैल्शियम, कैरोटीनॉइड के साथ ही एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो सूजन कम करने और फेफड़ों के स्वास्थ्य के लिए बहुत आवश्यक हैं।


5. टमाटर का जूस

टमाटर कैरोटीनॉयड, लाइकोपीन जैसी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। यह वायु मार्ग की सूजन दूर करने और सांस लेने की प्रक्रिया को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। साथ ही यह फेफड़ों के नुकसान को कम करते हैं और उनके कार्य में सुधार करते हैं।

फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए यह जूस बहुत फायदेमंद साबित हो सकते हैं, लेकिन कोशिश करें कि आप इन्हें सीधे तौर पर अधिक खाएं। क्योंकि जूस निकालने पर, इनमें गूदा अलग हो जाता है और रस अलग, जबकि गूदे में बहुत जरूरी पोषण होता है। बेहतर है कि आप जूस के बजाए स्मूदी बनाकर पिएं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info